WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784945657', '216.73.216.25')

बलूचिस्तान में भारी प्रदर्शन के बीच बलूचों की सबसे बड़ी नेता महरंग बलूच गिरफ्तार, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया - Somanshu News

बलूचिस्तान में भारी प्रदर्शन के बीच बलूचों की सबसे बड़ी नेता महरंग बलूच गिरफ्तार, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया

बलूचिस्तान में भारी प्रदर्शन के बीच बलूचों की सबसे बड़ी नेता महरंग बलूच गिरफ्तार, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया

बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रांत में दर्जनों जगहों पर पाकिस्तान और पाकिस्तान की सेना के खिलाफ लोग धरने पर बैठ गये हैं। जिन्हें हटाने के लिए पाकिस्तान की सेना लाठी चार्ज कर रही है। दर्जनों लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें बलूचिस्तान की सबसे बड़ी नेता महरंग बलूच शामिल हैं। महरंग बलूच, बलूच मानवाधिकार नेता हैं और क्वेटा पुलिस और प्रशासन ने शनिवार सुबह उन्हें उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बलूच समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ धरना प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थीं। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के इशारे पर महरंग बलूच को गायब कर दिया गया है और वो कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

बलूच यकजेहती समिति (BYC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी गिरफ्तारी की जानकारी जेते हुए कहा है कि प्रदर्शन स्थल पर कई लोगों को मार दिया गया है। उनके शवों को पाकिस्तानी प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। BYC ने कहा है कि “क्वेटा पुलिस और प्रशासन ने बीवाईसी (बलूच यूनिटी कमेटी) के केंद्रीय नेता डॉ. महरंग बलूच को उनके अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है और शहीद युवकों के शवों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।”

बलूचिस्तान में बिगड़े हालात
BYC ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तानी प्रशासन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। बीवाईसी ने कहा है कि क्वेटा सरियाब में BYC की केंद्रीय नेता बेबिगर बलूच, डॉ. हमाल डॉ. इलियास और सईद बलूच समते अन्य महिलाओं के अपहरण के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था। इन लोगों को पाकिस्तान की सेना ने अपहरण कर लिया है और ये गायब हैं। इसी के खिलाफ महरंग बलूच शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बैठी थीं। पोस्ट में कहा गया है कि “पुलिस और राज्य एजेंसियों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस, पानी की बौछारें और गोलियां चलाईं, जिसके परिणामस्वरूप तीन बलूच युवा शहीद हो गए और दर्जनों लोग घायल हो गए।” BYC ने इस सरकार का आतंकवाद करार देते हुए शुक्रवार रात को मारे गए युवाओं के शवों के साथ क्वेटा के सरियाब इलाके में धरना शुरू किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *