WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781432134', '51.161.37.127')

अम्बिकापुर : विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 29 अप्रैल को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन - Somanshu News

अम्बिकापुर : विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 29 अप्रैल को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

अम्बिकापुर : विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 29 अप्रैल को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

अम्बिकापुर 23 अप्रैल 2025 : उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 29 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक महिंद्रा प्राइवेट लिमिटेड संचालक श्री आशीष पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत सेल्स एक्जीक्यूटिव के 04 पद, ऑफिस असिस्टेंट के 02 पद एवं ट्रेनी इंजीनियर के 04 पदों पर भर्ती की जानी है। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा/ग्रेजुएट/डिग्री/डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर ज्ञान है। संभावित वेतन 8 हजार से 15 हजार निर्धारित किया गया है। यह पद अंबिकापुर जिला सरगुजा के लिए है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी।

जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 29 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *