WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1745340381', '18.97.9.174')

फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी, भिलाई पहुंची थी अंबिकापुर पुलिस - Somanshu News

फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी, भिलाई पहुंची थी अंबिकापुर पुलिस

फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी, भिलाई पहुंची थी अंबिकापुर पुलिस

भिलाई :  भिलाई में अंबिकापुर पुलिस ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी सियाज कार से जा रहा था, तभी पुलिस की वैन फिल्मी स्टाइल में उसके सामने आई और कार के रुकते ही आरोपी को सीधे वैन में बैठाया और अंबिकापुर लेकर गई। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसकी सियाज कार से एक बैग मिला है, जिसे उसने डिग्गी में छिपाकर रखा था। कुछ लोगों का कहना था कि बैग पैसों से भरा हुआ था। इस अफवाह में कोई पुख्ता सच्चाई तो नहीं मिली। जब पुलिस से बात की गई तो पता चला कि बैग मिला था, लेकिन उसके अंदर उसके कुछ डॉक्यूमेंट मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में जामुल थाने की पुलिस भी अंबिकापुर पुलिस के साथ थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस अंबिकापुर जिले के मणिपुर थाना से आई थी। पुलिस को काफी दिनों से रसपाल सिंह बगड़िया (50 साल) की तलाश थी।

आरोपी ग्रीन गार्डन कॉलोनी शुभम विहार मंगला बिलासपुर का रहने वाला है। पुलिस को मुखबिर से टिप मिली थी कि रसपाल सिंह भिलाई के कैलाश नगर पहुंच रहा है। जैसे ही आरोपी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड में अपोलो फार्मेसी के सामने पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मणिपुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक रसपाल सिंह के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी भिलाई के श्रीराम अपार्टमेंट जामुल भिलाई में रह रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही एक टीम शनिवार शाम जामुल थाने पहुंची थी। इसके बाद जामुल पुलिस की मदद से उसे कैलाश नगर से गिरफ्तार कर ले जाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *