WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781166077', '198.244.242.43')

04 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ जिले मे होगा अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली का आयोजन - Somanshu News

04 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ जिले मे होगा अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली का आयोजन

04 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ जिले मे होगा अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली का आयोजन

बेमेतरा 02 दिसम्बर 2024:- सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा रायगढ़ जिले में 04 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम (रायगढ़) में अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस थलसेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए अप्रैल 2024 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सी.ई.ई.) का आयोजन किया गया था। सी.ई.ई. में उत्तीर्ण युवाओं के शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन 04 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम (रायगढ़) में किया जा रहा है | जिले से सी.ई.ई. परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं को, रायगढ़ जिले में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य प्रकियाओं में उपस्थिति हेतु 07 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की गई है | सुसंगत जानकारी हेतु, नोडल अधिकारी श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय (आयुक्त नगरपालिक निगम, रायगढ़) मो.नं.- 96699-37673 से संपर्क किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *