WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1752689061', '18.97.14.86')

ABVP से हुई मारपीट के बाद NSUI कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाने का किया घेराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चीफ दीपक बैज भी पहुंचे - Somanshu News

ABVP से हुई मारपीट के बाद NSUI कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाने का किया घेराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चीफ दीपक बैज भी पहुंचे

ABVP से हुई मारपीट के बाद NSUI कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाने का किया घेराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चीफ दीपक बैज भी पहुंचे

रायपुर : रायपुर के साइंस कॉलेज में मंगलवार को ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के बाद हंगामा जारी है। बुधवार शाम को बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ताओं ने सरस्वती नगर थाने का घेराव कर दिया है। वहां ढोलक बजाकर रामधुन गा रहे हैं।

PCC चीफ दीपक बैज भी पहुंचे हैं और TI के कमरे में धरना दे रहे हैं। बैज का कहना है, छत्तीसगढ़ में जंगलराज आ गया है। पुलिस सिर्फ भाजपा नेताओं को सुरक्षा दे रही है। अफसरों पर सरकार का इतना दबाव है कि वह कुछ बोलना भी नहीं चाह रहे हैं

उन्होंने कहा, पुलिस अगर कहती है कि जांच के बाद FIR होगी तो दूसरे पक्ष की शिकायत क्यों दर्ज की? जांच FIR के बाद होगी, तो हमारी क्यों नहीं दर्ज कर रही? वहीं NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि, उनके दो कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हुए हैं।

सदस्यता अभियान में वसूली के आरोप में बवाल

दरअसल, सारा विवाद कॉलेज में संगठनों के सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ABVP के कार्यकर्ता साइंस कॉलेज पहुंचे थे। वे स्टूडेंट्स से बातचीत कर सदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान NSUI कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

अभियान का NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनका आरोप था कि सदस्यता अभियान के बहाने में छात्र-छात्राओं से जबरन वसूली की जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *