WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781388531', '216.73.216.117')

न्याय यात्रा के बाद छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने कसी कमर, चुनाव के लिए नगरीय निकायाें में नियुक्त होंगे प्रभारी, जल्‍द होगी घोषणा जल्द - Somanshu News

न्याय यात्रा के बाद छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने कसी कमर, चुनाव के लिए नगरीय निकायाें में नियुक्त होंगे प्रभारी, जल्‍द होगी घोषणा जल्द

न्याय यात्रा के बाद छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने कसी कमर, चुनाव के लिए नगरीय निकायाें में नियुक्त होंगे प्रभारी, जल्‍द होगी घोषणा जल्द

रायपुर :  प्रदेश कांग्रेस संगठन छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के बाद नगरीय निकायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश के सभी निकायों में जल्द ही प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा के बाद सूची तैयार कर ली है। दीपावली से पहले सूची को सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस के समक्ष अपने कब्जे वाले निकायों को बचाने की चुनौती है। यही कारण है कि संगठन ने वरिष्ठ नेताओं से लेकर पदाधिकारियों को निकाय की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *