WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784808924', '216.73.216.25')

अफ्रीकी कैदी ने रायपुर सेंट्रल जेल में की आत्महत्या, 2021 में ड्रग केस में हुआ था गिरफ्तार - Somanshu News

अफ्रीकी कैदी ने रायपुर सेंट्रल जेल में की आत्महत्या, 2021 में ड्रग केस में हुआ था गिरफ्तार

अफ्रीकी कैदी ने रायपुर सेंट्रल जेल में की आत्महत्या, 2021 में ड्रग केस में हुआ था गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अफ़्रीकी नागरिक पैट्रिक ने आत्महत्या कर ली है। 2021 में ड्रग केस में गिरफ्तार किए गए इस अफ़्रीकी बंदी ने जेल में खुदकुशी की है, जिससे एक बार फिर रायपुर सेंट्रल जेल विवादों के घेरे में आ गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जेल प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की उपस्थिति में घटना स्थल पर पंचनामा जारी किया गया। यह कार्रवाई जुडिसियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई।

अब पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आत्महत्या का कारण क्या था और इस मामले में जेल प्रशासन की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *