WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780822515', '198.244.242.229')

गौ वंश के हत्यारों पर एक्शन: आठ आरोपियों ने हत्या कर खाया था मांस, चार आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

गौ वंश के हत्यारों पर एक्शन: आठ आरोपियों ने हत्या कर खाया था मांस, चार आरोपी गिरफ्तार

गौ वंश के हत्यारों पर एक्शन: आठ आरोपियों ने हत्या कर खाया था मांस, चार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर :  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गौ वंश की हत्या कर मांस पकाकर खाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कच्चा और पका हुआ 01 किलो 600 ग्राम गौ मांस जब्त किया गया है। आठ आरोपियों ने मिलकर मांस को पकाकर खाया था। आरोपियों के खिलाफ थाना बगीचा में कृषक पशु परिरक्षण अधि -2004 की धारा 4,5,10 के तहत केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को थाना बगीचा पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि, ग्राम मुंडा टोली में मनोज तिर्की के द्वारा एक गौ वंश को काटकर, उसका मांस बनाकर अपने घर में रखा है। जिसके बाद आरोपी मनोज तिर्की के घर की घेरा बंदी कर दबिश दी गई। जहां पुलिस को एक बर्तन में 01 किलो 5 सौ ग्राम कच्चा मांस मिला, व एक कुकर में 100 ग्राम पका हुआ मांस मिला। पुलिस के द्वारा उक्त 01 किलो 600 ग्राम मांस को जप्त कर, पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने पर, गौ वंश मांस की पुष्टि करने पर, पुलिस के द्वारा आरोपी मनोज तिर्की व उसकी पत्नी श्यामपति तिर्की को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाना बगीचा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

1. श्यामपति तिर्की उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मुंडा टोली, थाना बगीचा जिला जशपुर।

2. मनोज तिर्की उम्र 40वर्ष निवासी मुंडा टोली, थाना बगीचा, जिला जशपुर।

3. अल बिनुस तिर्की उम्र 39 वर्ष निवासी सराई टोली थाना बगीचा जिला जशपुर।

4. अशोक केरकेट्टा उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सराई टोली थाना बगीचा जिला जशपुर।

गौ वंश से संबंधित अपराध में किसी को नहीं जाएगा बख्शा- एसएसपी
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्र में गौ वंश की हत्या कर मांस खाने के मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, व चार आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गौ वंश से संबंधित अपराध में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जावेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *