WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780989751', '51.195.244.30')

लगातार की जा रही अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई - Somanshu News

लगातार की जा रही अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई

लगातार की जा रही अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई

 सक्ती : थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार यादव (रापुसे) , श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा अवैध शराब परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा दिनांक 09/09/2025 को मुखबीर सूचना पर ग्राम चोरभट्ठी मे शराब रेड कार्यवाही किया गया जो राजेश बंजारे पिता लक्ष्मण प्रसाद बंजारे उम्र 29 साल निवासी चोरभट्ठी थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0) को अपने घर के सामने शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 01 लाल रंग के 05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जेरिकेन अंदर भरी हुई करीबन 05 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक सफेद रंग के 02 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के बाटल अंदर भरी हुई करीबन 02 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 700 रूपये को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से उक्त आरोपी को दिनांक 09.09.2025 के 17:00 cts विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं आज दिनांक 10/09/2025 को मुखबीर सूचना पर बाराद्वारा रोड जैजैपुर मे शराब रेड कार्यवाही किया गया जो धनऊ राम कहरा पिता छेड़ुराम कहरा उम्र 60 साल ग्राम कांशीगढ़ थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0) को ओला शो रूम के पास शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के झोला अंदर 33 पौवा रोमिया देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा कांच की शीशी में 180-180 एम0एल0 भरी शीलबंद कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर किमती 2640 रूपये को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है उक्त आरोपीगण्‍ का कृत्य अपराध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से उक्त आरोपीगण को आज दिनांक 10.10.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपीगण का जेल वारंट बनने से उक्त आरोपीगण को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, प्र.आर. 08 लक्ष्मीनारायण कंवर, आर.क्र. 85 चंदू लाल सिदार आर.क्र. 264 यादराम चन्द्रा, आर.क्र.192 मनोज लहरे, आर.क्र. 202 मनोज खटर्जी का विशेष योगदान रहा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *