WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788119846', '216.73.216.64')

अवैध रेत परिवहन और भण्डारण पर की जा रही कार्रवाई - Somanshu News

अवैध रेत परिवहन और भण्डारण पर की जा रही कार्रवाई

अवैध रेत परिवहन और भण्डारण पर की जा रही कार्रवाई

धमतरी :  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। दो अप्रैल को विभाग के अधिकारियों ने एक हाईवा और एक जेसीबी मशीन को अवैध रेत के मामले में जब्त किया है। जिले के खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज ने बताया कि मगरलोड तहसील के मेघा क्षेत्र में अवैध रेत भण्डारण करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक हाईवा को जब्त कर मंडी परिसर कुरूद में अभिरक्षा में रखा गया है। भारद्वाज ने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *