WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776638585', '85.208.96.208')

SECL कर्मचारी से 8 लाख की वसूली: नौकरी से निकालने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

SECL कर्मचारी से 8 लाख की वसूली: नौकरी से निकालने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

SECL कर्मचारी से 8 लाख की वसूली: नौकरी से निकालने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले में एक एसईसीएल (SECL) कर्मचारी से नौकरी से निकालने की धमकी देकर 8 लाख रुपये की वसूली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई कर रही है। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी प्रवीण झा (36) ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर एसईसीएल कर्मी दीनदयाल को अपने झांसे में लिया।

प्रवीण ने दीनदयाल को नौकरी से निकलवाने की धमकी दी और उससे धीरे-धीरे 8 लाख रुपये वसूल लिए। इस वसूली में ढाई लाख रुपये का एक चेक भी शामिल था।लगातार मिल रही धमकियों और आर्थिक शोषण से परेशान होकर दीनदयाल ने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इस बारे में बताया। सभी ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

इसके बाद दीनदयाल ने दीपका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पीड़ित के बयान के आधार पर, पुलिस ने आरोपी प्रवीण झा को बिलासपुर से गिरफ्तार किया और उसे दीपका ले आई।

प्रवीण झा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर कई “प्रभावशाली लोगों” के फोन आने लगे और कार्रवाई रोकने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। हालांकि, पुलिस ने किसी भी दबाव में आए बिना अपनी जांच जारी रखी और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि दीनदयाल की शिकायत पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 371/25, धारा 308 (2) BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी प्रवीण झा (36 साल), जो बिलासपुर का निवासी है, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *