WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784613064', '216.73.216.43')

छछानपैरी हत्याकांड का आरोपी अरेस्ट - Somanshu News

छछानपैरी हत्याकांड का आरोपी अरेस्ट

छछानपैरी हत्याकांड का आरोपी अरेस्ट

रायपुर: छत्तीगसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे छछानपैरी गांव में युवक की हत्या के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। वारदात के समय आरोपी संजय नेताम के साथ उसके दो भाई कोमल नेताम और छोटू नेताम भी घटनास्थल पर मौजूद नजर आ रहे हैं। वहीं, पुलिस की टीम ने केवल संजय नेताम को गिरफ्तार किया है और उसके दोनों भाइयों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रायपुर जिले के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत छछानपैरी गांव में संजय नेताम ने श्याम कुमार ध्रुव पर चाक़ू से वार कर दिया। आरोपी ने जादू टोना के शक में श्याम कुमार को चाकू मार दिया। श्याम कुमार को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

 वहीं दूसरी तरफ चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी संजय नेताम फरार हो गया था। पुलिस ने संजय नेताम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस ने आरोपी संजय नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब इस घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *