WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784371173', '94.23.188.221')

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सक्ती  : पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था।

घटना दिनांक 23.09.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम ओड़ेकेरा एंथेना पावर प्लांट गेट नं. 02 के सामने गंगाराम डनसेना अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की इंतजार कर रहा है। कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम ओडेकेरा जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी गंगाराम डनसेना पिता शुदराम डनसेना उम्र 70 वर्ष साकिन निमोही थाना डभरा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 340/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 23.09.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में प्र. आर. दिनेश कांत, आर. मानसिंह कुर्रे, धनेश्वर दिवाकर का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *