WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786398829', '216.73.216.170')

इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो विडियो को वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो विडियो को वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो विडियो को वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा  : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी शनिदेव पंकज निवासी ढाबाडीह द्वारा इंस्टाग्राम में पीड़िता का अश्लील फोटो, विडियो को अपलोड किया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 18.06.25 को अपराध क्रमांक 240/25 धारा 79,308(2) बीएनएस 67ए, आईटी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

महिला संबंधी दर्ज प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को उसके घर से पकडा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किए जाने से मोबाइल को जप्त किया गया है, उक्त मोबाइल फोन से आरोपी के द्वारा पीड़िता का अश्लील फोटो वीडियो को इंस्टाग्राम में बदनाम करने के नियत से अपलोड किया था । आरोपी के विरुद्ध अपराध पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण प्रआर विजय निराला, आर. कुलदीप खुंटे का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *