WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781364219', '216.73.216.117')

नेशनल हाईवे पर हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर - Somanshu News

नेशनल हाईवे पर हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

नेशनल हाईवे पर हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

कांकेर : नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। यह हादसा सोमवार देर शाम नाथियानवागांव के पास हुआ। तीनों युवक खमदौडगी गांव के रहने वाले हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को जिला कोमलदेव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक का उपचार जारी है। दोनों मृत युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जबकि घायल युवक के पैर में गहरी चोट है और उसका घुटना टूट गया है। पुलिस ने घटना स्थल से क्षतिग्रस्त बाइक बरामद की है। वहीं अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *