WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784694624', '51.195.215.121')

रिश्वतखोरी पर ACB का एक्शन: पटवारी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ाया - Somanshu News

रिश्वतखोरी पर ACB का एक्शन: पटवारी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ाया

रिश्वतखोरी पर ACB का एक्शन: पटवारी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ाया

जांजगीर- चांपा : छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरों अधिकारियों और कर्मचारियों पर ACB का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को जांजगीर में एसीबी ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन बटांकन के नाम के लिए प्रार्थी सतेन्द्र कुमार राठौर से से घुस मांगी थी। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत ACB से की। जिसके बाद एसीबी ने पैसा लेते हुए रंगे हाथ पटवारी को पकड़ लिया। आरोपी पटवारी का नाम बालमुकुंद राठौर है और ग्राम हल्का न.19 धाराशिव पुटपुरा में पदस्थ है।

रायपुर में बाबू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि, बीते महीने रायपुर के DME कार्यालय में ACB ने बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी चवाराम बंजारे ने रिटायर्ड कर्मी रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद ACB ने 50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। प्रार्थी तुकाराम लहरे (रिटायर्ड लैब टेक्निशियन) द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि उनके जीपीएफ एवं अन्य राशि निकालने के एवज में चवाराम बंजारे, बाबू, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय, स्वास्थ्य भवन, नया रायपुर द्वारा 50,000 रू. रिश्वत की मांग की गई है। लेकिन प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
शिकायत सत्यापन के बाद सोमवार को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से चवाराम बंजारे, बाबू को 50,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *