WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777291816', '85.208.96.195')

केजरीवाल की अविलंब रिहाई की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - Somanshu News

केजरीवाल की अविलंब रिहाई की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

केजरीवाल की अविलंब रिहाई की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रायपुर: अरविंद केजरीवाल की अविलंब रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को रायपुर में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सप्रे मैदान के पास ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी हुई। प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार केन्द्रीय एजेंसी ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है। अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत CBI ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली की जनता के नेता अरविंद केजरीवाल को झूठे केश में फसाया गया व उन्हें व पार्टी को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की जा रही है ।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले थे। घेराव के बाद भाजपा को ज्ञापन देना चाहते थे। लेकिन बीच रास्ते में रोके जाने के बाद APP के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन नही सौंपा । आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की सी बी आई द्वारा पुनः गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यालय के घेराव का राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी जिसे लेकर छत्तीसगढ़ इकाई ने भी इसका जोरदार प्रदर्शन किया ।

प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि अरविंद की गिरफ्तारी तानाशाही की पराकाष्ठा है। केजरीवाल को कोर्ट ने बेल दे दिया था लेकिन ईडी ने हाइकोर्ट जा कर कहा कि हमे सुना नही गया जबकि 6 घंटे तक इस मामले में ईडी की दलील निचली अदालत ने सुनी इस तरह का यह पहला मामला है ।जिसमें दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ इस तरह बर्ताव हो रहा है।

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार भी हमे इस आंदोलन को करने रोक रही है देश मे अब आंदोलन करने का अधिकार भी वह हमसे छीनना चाहती है और जिस तरह से केंद्र के ED सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है । अरविंद को रिहा करने के लिए प्रदेश के सुकाम, बीजापुर, राजनांदगांव, दुर्ग,भिलाई, अम्बिकापुर रायपुर बिलासपुर प्रदर्शन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *