WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780798478', '216.73.217.55')

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों का फूटा आक्रोश - Somanshu News

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों का फूटा आक्रोश

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों का फूटा आक्रोश

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के मंडी रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. खबर सामने आने के बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने केंद्र के प्रबंधन पर ही आरोप लगाए.

जानकारी के अनुसार, युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी नजर आए हैं.

क्या है पूरा मामला?

सूरजपुर जिला के मंडी रोड में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत हो गई. उसके परिजन जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके बच्चे के शरीर पर मारपीट के गंभीर निशान थे. इसको लेकर परिजन प्रबंधन पर ही आरोप लगा रहे हैं. बता दें कि परिजनों ने दो दिन पहले ही मृतक युवक का दाखिला नशा मुक्ति केंद्र में किया था.

हत्या का आरोप

मृतक युवक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधक पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों को वहां पर मृतक के शरीर में मारपीट के गंभीर निशान मिले हैं. पूरा मामला जिले के मंडी रोड का है. मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र के गोविंदपुर का रहने वाला था.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *