WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788109622', '216.73.216.64')

पीएलजीए बटालियन नंबर 01 एवं पश्चिम बस्तर डिवीजन में कंपनी नंबर 02 में सक्रिय 02 हार्डकोर नक्सलियों सहित कुल 04 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण - Somanshu News

पीएलजीए बटालियन नंबर 01 एवं पश्चिम बस्तर डिवीजन में कंपनी नंबर 02 में सक्रिय 02 हार्डकोर नक्सलियों सहित कुल 04 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण

पीएलजीए बटालियन नंबर 01 एवं पश्चिम बस्तर डिवीजन में कंपनी नंबर 02 में सक्रिय 02 हार्डकोर नक्सलियों सहित कुल 04 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण

सुकमा  : जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 01 महिला सहित 04 नक्सलियों के द्वारा जो क्रमशः 01. संतोष उर्फ सन्ना बारसे पिता स्व0 देवा (पूर्व पीएलजीए बटालियन नम्बर 01, कम्पनी नं0 01, सेक्षन ‘‘सी’’ पार्टी सदस्य, ईनामी 08 लाख रूपये) उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी पूवर्ती ओईपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 02. अरूण उर्फ माड़वी हुर्रा पिता देवा (पश्चिम बस्तर डिवीजन कम्पनी नम्बर 02 प्लाटून नम्बर 01 का पार्टी सदस्य, ईनामी 08 लाख रूपये) उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी कयैरदुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, 03 सोड़ी मुक्का पिता भीमा (तुमालपाड़ आरपीसी मिलिषिया कमाण्डर, ईनामी 02 लाख) उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी एंटापाड़ा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा एवं 04. माड़वी रोशनी पिता कोसा पति उरूण उर्फ माड़वी हुर्रा (पामेड़ एरिया कृषि कमेटी पार्टी सदस्या इनामी 02 लाख) जाति मुरिया निवासी कैयरदुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ.ग.) के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार  को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में  किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा , दीपक कुमार साहु कमांडेंट 131वाहिनी सीआरपीएफ,  सुरेश सिंह पायल, द्वितीय कमान अधिकारी, डीआईजी ऑफिस सुकमा, अभिषेक वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान सुकमा एवं निरी.  करुणाकर बेहेरा, 02 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।नक्सली संतोष उर्फ सन्ना बारसे पिता स्व0 देवा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 131 वाहिनी सीआरपीएफ, नक्सली अरूण उर्फ माड़वी हुर्रा पिता देवा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना चिंतागुफा पुलिस बल, नक्सली सोड़ी मुक्का पिता भीमा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा एवं महिला माड़वी रोशनी पिता कोसा पति उरूण उर्फ माड़वी हुर्रा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 02 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा के कार्मिकों की रही विशेष प्रयास। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नये पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण  पुनर्वास नीति -2025 ’’ के तहत्  50-50 हजार रूपये के मान से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *