WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781352445', '216.73.216.117')

एक चाय वाले ने देश का विकास किया अब चाय वाला करेगा रायगढ़ का विकास - Somanshu News

एक चाय वाले ने देश का विकास किया अब चाय वाला करेगा रायगढ़ का विकास

एक चाय वाले ने देश का विकास किया अब चाय वाला करेगा रायगढ़ का विकास

 रायगढ़ :  राजनीति में किस्मत बदलने की तरह-तरह की कहानियां आपने सुनी होंगी। एक चायवाले से किस तरह मोदी ने पीएम पद का सफर तय किया यह आप जरूर जानते होंगे। कुछ ऐसा ही अब छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा। जहां निकाय चुनावों में रायगढ़ महापौर पद के लिए भाजपा ने जीवर्धन चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित कर एक बड़ा सियासी दांव खेला है। जीवर्धन चौहान पहले एक साधारण चायवाले थे, लेकिन अब महापौर पद की रेस में शामिल है। भाजपा के इस प्रत्याशी की चर्चा हर ओर हो रही है।

ओपी चौधरी ने किया ट्वीट

इसको लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि चाय बेचने वाले, 29 साल से पार्टी का कार्य कर रहे जमीनी कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान को प्रदेश भाजपा ने रायगढ़ महापौर प्रत्याशी बनाया। बता दें कि यह कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाय बेचने वाली कहानी की याद दिलाती है।

जानिए कौन हैं रायगढ़ नगर निगम के BJP प्रत्याशी
भाजपा ने जीवर्धन चौहान को रायगढ़ नगर निगम की अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित महापौर के पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जीवर्धन चौहान भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक है। रायगढ़ के रेलवे कालोनी सोनकर पारा निवासी जीवर्धन चौहान ने 1996 में भाजपा की सदस्यता ली थी, जिसके बाद 1998 में उन्हें वार्ड अध्यक्ष बनाया गया। 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल करने के बाद 2005 में संगठन में नगर मंत्री, 2006 में नगर उपाध्यक्ष, 2008 में नगर महामंत्री और 2011 में संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया था।

2023 से 2024 तक प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा और जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य के साथ अन्य जिम्मेदारी भी संभाली। इस कदम के साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि पार्टी जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है और उन्हें ऊंचे पदों तक पहुंचा सकती है।

सीएम साय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने अपने कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है, जिससे देश के सभी नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *