WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782416960', '198.244.226.163')

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, दंपती और मासूम बच्चे की मौके पर मौत - Somanshu News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, दंपती और मासूम बच्चे की मौके पर मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, दंपती और मासूम बच्चे की मौके पर मौत

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया. जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामलों दर्ज कर जांच में जुट गई है. मृतकों को शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगारी की है.

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 43 में तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक पर सवार होकर जा रहे परिवार को चपेट में ले लिया. भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दंपती और उनका 7 वर्षीय मासूम बेटा शामिल हैं. मृतक कहां के रहने वाले हैं इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस पुरे मामले की जांच मे जुट गई है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *