WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1769079635', '18.97.9.171')

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल - Somanshu News

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

जांजगीर-चांपा :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई हैं. यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी. इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई हैं. वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है. बाइक सवारों को ठोकर मारने के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है. हादसे के बाद वहां से गुजर रहे अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर ही घायल युवक की मदद की और अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया.

जानकारी के अनुसार, हादसा पुटपुरा गांव में NH-49 पर हुआ है. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी. हादसे में सकरेली निवासी ईश्वर नारंग की मौत हो गई. वहीं बाराद्वार निवासी विनोद कुमार बाराद्वार दुर्घटना मे घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक केटरिंग में काम करते थे. सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं.

वहीं बीती रात कटघोरा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार दो अन्य लोगों समेत कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए. कार इतनी रफ्तार में थी कि बाइक को टक्कर मारते हुए न्यायालय की बाउंड्री वॉल में जा घुसी, जिससे दीवार भी टूट गई. कार के सामने हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *