WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785280668', '216.73.216.111')

तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, पेट में टायर के निशान, 50 मीटर घसीटकर ऑटो को भी मारी टक्कर, दर्द में तड़फते युवक की मौत - Somanshu News

तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, पेट में टायर के निशान, 50 मीटर घसीटकर ऑटो को भी मारी टक्कर, दर्द में तड़फते युवक की मौत

तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, पेट में टायर के निशान, 50 मीटर घसीटकर ऑटो को भी मारी टक्कर, दर्द में तड़फते युवक की मौत

रायपुर :  रायपुर में तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचल दिया है। युवक स्कूटी में सवार था। बताया जा रहा है कि कार ने पीछे से टक्कर मारी तो वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद कार ड्राइवर ने युवक को करीब 50 मीटर घसीट दिया और कार जाकर ऑटो से भिड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक के पेट में कार के टायरों के निशान बन गए है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

अमृत यादव ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शरण यादव इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। मंगलवार की शाम 4 बजे के करीब वह मंदिर हसौद जाने के लिए निकला। इस दौरान ऊर्जा पार्क के पास सर्विस रोड पर पीछे से तेज रफ्तार i20 कार ने टक्कर मार दी। एक्टिवा को टक्कर लगते ही शरण सड़क पर गिर गया। इसके बाद टक्कर से युवक करीब 50 मीटर घसीटा गया। जिससे टायर के निशान पेट पर बन गए।

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कार से एक ऑटो को भी टक्कर लगी जिससे ऑटो सवार ड्राइवर भी घायल हो गया है। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, सिर में गंभीर चोट की वजह से काफी खून बह चुका था। जिससे घायल की मौत हो गई।

मृतक शरण यादव श्याम नगर कृष्ण मंदिर के पास का रहने वाला है। परिवार तेलीबांधा में पेट शॉप चलाता है। शरण इलेक्ट्रीशियन काम करता था। यह लोग चार भाई और एक बहन है। शरण घर का दूसरे नंबर का बड़ा बेटा था। इस घटना की सूचना के बाद परिवार और मोहल्ले वालों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *