WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776676328', '185.191.171.13')

अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी में निकला मांस का टुकड़ा, प्रबंधन ने मांगी माफी - Somanshu News

अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी में निकला मांस का टुकड़ा, प्रबंधन ने मांगी माफी

अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी में निकला मांस का टुकड़ा, प्रबंधन ने मांगी माफी

रायपुर :  भिलाई स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट की ब्रांच में वेज बिरियानी में मांस का टुकड़ा मिला है। इसके बाद हंगामा हो गया। हालांकि मामला बढ़ता देख प्रबंधन ने माफी मांग ली, लेकिन कस्टमर ने फूड विभाग से शिकायत की बात कही है।

रायपुर के पुरानी बस्ती निवासी CA मुकेश यदु 17 जून को अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी के साथ भिलाई आए थे। वह नेहरू नगर स्थित अशोक बिरियानी में खाना खाने के लिए पहुंचे और एक हांडी वेज बिरियानी का आर्डर किया। थोड़ी देर बाद स्टाफ उनके लिए बिरियानी लेकर पहुंच गया।

स्टाफ ने वेज बिरियानी सर्व की। मुकेश यदु ने बताया कि, आधी बिरियानी खाने के बाद दोबारा प्लेट में निकाली तो अंदर एक मांस का टुकड़ा निकला। मुकेश ने स्टाफ को बुलाया और कहा कि यह चिकन का पीस वेज बिरियानी में कैसे आ गया। इस पर स्टाफ ने मानने से इनकार कर दिया।

इसके बाद मुकेश और उनकी पत्नी ने हंगामा कर दिया। उन्होंने शिकायत करने की बात कही तो स्टाफ घबरा गया। इस पर रेस्टोरेंट के जीएम ने उन्हें माफीनामा लिखकर दिया। मुकेश का कहना है कि, वह और उनका परिवार पूरी तरह से शाकाहारी है। प्रबंधन ने शाकाहारी परिवार का धर्म भ्रष्ट किया है। इसकी शिकायत वो संबंधित विभाग से कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

मुकेश का आरोप है कि, अशोका बिरियानी प्रबंधन ने बिरियानी में मीट का पीस ही नहीं, बल्कि नॉनवेज ग्रेवी भी दी थी। शक होने पर उन्होंने स्टाफ को बुलाया और डांटा। इसके बाद स्टाफ सॉरी बोलकर उस ग्रेवी को ले गया और दूसरी ग्रेवी लेकर आया। मुकेश का कहना है कि गलती बार-बार की गई है।

मुकेश यदु ने बताया कि, अशोका बिरियानी प्रबंधन ने उन्हें वेज और नॉनवेज का अलग-अलग किचन होने का दावा किया, लेकिन जब उन्होंने किचन दिखाने की बात कही तो नहीं दिखाया गया।

मुकेश यदु का कहना है कि, अशोका बिरियानी एक बड़ी संस्था है। ऐसे बड़े रेस्टोरेंट में यदि ऐसा होता है, तो वहां स्टाफ गलती के लिए शर्मिंदा होता है। यहां तो प्रबंधन में जरा भी गलती का अफसोस नहीं दिखा। जहां एक तरफ मुकेश उनसे बातचीत कर रहा था, तो वहां के जीएम खाना खाते हुए हंस रहे थे।

प्रबंधन ने मानी अपनी गलती

अशोका बिरियानी नेहरू नगर ब्रांच के स्टाफ रमेश मोहंती ने अपनी गलती मानी। उन्होंने बताया कि वेज बिरियानी में मांस का टुकड़ा निकला है। वो खुद एक ब्राह्मण है और समझते हैं कि यदि किसी शाकाहारी के खाने में मांस का टुकड़ा मिल जाए, तो उस पर क्या बीतेगी। उस घटना के बाद से उन्होंने अपने स्टाफ को और सतर्कता बरतने का निर्देश दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *