IND vs OMAN: कोशिश करूंगा कि…, इसलिए सूर्यकुमार ने नहीं की बल्लेबाजी, किया खुलासा
नई दिल्ली : भारतीय टी20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ओमान के खिलाफ बल्लेबाजी ना करके सभी को चौंका दिया। हालांकि, मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया। साथ ही ओमान टीम और हार्दिक पांड्या की तरीफ की।
भारतीय कप्तान ने मैच में अपनी बल्लेबाजी क्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर मजाक किया। उन्होंने सभी को खेलने का मौका देने के लिए खुद को 11वें नंबर पर रखा। ओमान के खिलाफ सूर्या को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की, जो चर्चा का विषय भी रहा।
पाकिस्तान को किया नजरअंदाजभारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान पर जीत के बाद मैच के बाद एक बार फिर पाकिस्तान को नजरअंदाज कर दिया। भारत अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में ओमान को 21 रनों से हराकर सुपर-4 में अपराजित टीम बनकर पहुंची।
