WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786239162', '216.73.216.170')

आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, तीन लोग घायल - Somanshu News

आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, तीन लोग घायल

आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, तीन लोग घायल

महासमुंद :  जिले से हृदयविदारक घटना सामने आ रही है, यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। यह दुखद घटना पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार की है।

जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें उप स्वास्थ केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है। सभी खेत में निदाई -कोडाई , चलाई का काम करने गए थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान राधेश्याम दीवान (38 वर्ष) और उनकी पत्नी रत्ना बाई दीवान (36 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *