WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786230303', '2a03:2880:f816:5e::')

पार्षद की गाड़ी के रौंदने से स्कूल जा रही 7 साल की बच्ची की मौत, बात दबाने पैसे का लालच देने का आरोप - Somanshu News

पार्षद की गाड़ी के रौंदने से स्कूल जा रही 7 साल की बच्ची की मौत, बात दबाने पैसे का लालच देने का आरोप

पार्षद की गाड़ी के रौंदने से स्कूल जा रही 7 साल की बच्ची की मौत, बात दबाने पैसे का लालच देने का आरोप

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :  जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां स्कूल जा रही 7 साल की बच्ची को पार्षद की गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। 6 अगस्त की सुबह प्रगति देवार अपने भाई-बहन के साथ टिकरीपारा स्कूल के लिए निकली थी। तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी जान ले ली।

मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। जिस वैन से एक्सीडेंट हुआ वो बिलाईगढ़ नगर पंचायत का पार्षद धनीराम देवांगन चला रहा था। इंद्ररा मार्केट मेन रोड पर विनायक इंटरप्राइजेज के सामने यह हादसा हुआ। परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाया और पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की है।

भाई बहन भी साथ थे

मृतक प्रगति बिलाईगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 की रहने वाली थी। घटना के समय बहन हिमांशी और परमेश्वर उसके साथ थे। घटना के बाद घायल अवस्था में बच्ची को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता सेतलाल देवार ने आरोप लगाया है कि पार्षद ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर उनकी बेटी को टक्कर मारी। पीड़ित परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद पार्षद ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाने के बजाय खुद को बचाने की कोशिश की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *