WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780796724', '216.73.217.55')

छावा के रास्ते में कांटे बिछाने को तैयार सैयारा, दुनियाभर में कमाई से मचाई तबाही - Somanshu News

छावा के रास्ते में कांटे बिछाने को तैयार सैयारा, दुनियाभर में कमाई से मचाई तबाही

छावा के रास्ते में कांटे बिछाने को तैयार सैयारा, दुनियाभर में कमाई से मचाई तबाही

नई दिल्ली :  सिर्फ भारतीय दर्शक ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोग रोमांस में पूरी तरह से डूब चुके हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि सैयारा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर से ज्यादा तेज वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। 18 जुलाई 2025 को यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया गया था। अमेरिका से लेकर यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया समेत इस फिल्म की स्क्रीनिंग कई देशों में हुई।

अभी फिल्म को एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, उससे पहले ही मूवी ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस आंकड़े को पार करते ही सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर छावा के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है। मूवी ने मंगलवार तक कितनी कमाई की, नीचे देखिए आंकड़े

19 दिनों में सैयारा ने कमा लिए इतने करोड़
बॉलीवुड का रोमांस सिर्फ विदेशी एक्टर्स को ही नहीं, बल्कि बाहर की ऑडियंस को भी कितना रास आता है, इसका प्रमाण आपको ‘सैयारा’ की सफलता ने दे दिया है। पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 28 करोड़ और ओवरसीज मार्केट में 2 करोड़ कमाए थे, लेकिन पासा यूं पलटेगा और मूवी 19 दिन में ही धमाका करके साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म ‘छावा’ को चैलेंज’ कर देगी, इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान पांडे-अनीत पड्डा की रोमांटिक मूवी ने महज 19 दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड 502 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। यानी कि विदेशों में मंगलवार को सिंगल डे पर फिल्म ने टोटल 4 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड सैयारा  502.74 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड छावा  750 करोड़ रुपए
ओवरसीज सैयारा  129.63 करोड़ रुपए
सैयारा मंगलवार 4 करोड़ रुपए


छावा का रिकॉर्ड तोड़ने से अब कितनी दूर है ‘सैयारा’? सैयारा ओवरसीज मार्केट यानी कि विदेशों में पहले ही विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ को कमाई में पीछे छोड़ चुकी है। ओवरसीज मार्केट में छावा का जहां लाइफटाइम कलेक्शन 92 करोड़ था, तो वहीं अहान पांडे की रोमांटिक फिल्म ने टोटल 129.63 करोड़ की कमाई कर ली है।

इसके बाद अब मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘सैयारा’ छावा का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के भी बेहद करीब पहुंच चुकी है। सैयारा को छावा का दुनियाभर में लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बस अब 248 करोड़ रुपए और कमाने हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *