WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780797610', '51.195.183.241')

इंतहा हो गई इंतजार की! ये सीरीज भी जाएगी खाली, इस खिलाड़ी को आखिर किस बात की सजा - Somanshu News

इंतहा हो गई इंतजार की! ये सीरीज भी जाएगी खाली, इस खिलाड़ी को आखिर किस बात की सजा

इंतहा हो गई इंतजार की! ये सीरीज भी जाएगी खाली, इस खिलाड़ी को आखिर किस बात की सजा

 भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। चार मुकाबले हो गए हैं और अब केवल एक ही बाकी है। इस बीच सीरीज का परिणाम क्या होगा, ये तो बाद की बात है, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा दुर्भाग्यशाली है कि उसका इंतजार खत्म ही नहीं हो रहा है। अब तो ऐसा लगने लगा है कि ये सीरीज भी उस खिलाड़ी के लिए खाली ही चली जाएगी। हम बात कर रहे हैं अभिमन्यु ईश्वरन की।

अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं अपने डेब्यू का इंतजार

अभिमन्यु ईश्वरन का प्रदर्शन डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार रहा है। पिछली दो सीरीज से उन्हें भारतीय टीम में शामिल भी किया गया, लेकिन इसके बाद भी अभी तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं दिया गया है। अभिमन्यु ईश्वरन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टूर पर भी टीम इंडिया के साथ गए थे। लेकिन वहां भी उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद जब इंग्लैंड सीरीज के लिए अभिमन्यु को मौका दिया गया तो उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें इस सीरीज में डेब्यू मिलेगा, लेकिन चार मैचों के बाद भी उनका इंतजार खत्म नहीं हुआ है।

तीसरे नंबर पर मिल सकता है ईश्वरन को मौका

अभिमन्यु मुख्य रूप से एक ओपनर हैं, ये बात सही है कि अभी ओपनिंग का स्लॉट खाली नहीं है। यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग कर रहे हैं और करीब करीब अच्छी शुरुआत भी मिल रही है, लेकिन एक ओपनर तीसरे नंबर पर भी खेल सकता है। इस वक्त तीसरे नंबर की समस्या से टीम इंडिया जूझ रही है। ना तो करुण नायर के बल्ले से रन निकले और जब साई सुदर्शन को मौका दिया गया तो वे पहली पारी में तो चले, लेकिन दूसरी में बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए।

अब आखिरी टेस्ट में भी डेब्यू की उम्मीद

अभिमन्यु ईश्वरन के सामने सामने कितने ही खिलाड़ी आए और डेब्यू कर गए, लेकिन अभिमन्यु अभी भी इंतजार ही कर रहे हैं। आखिर अभिमन्यु ने ऐसा क्या कर दिया है कि उन्हें डेब्यू का मौका नहीं दिया जा रहा है। ये बात समझ से परे है। अब इंतजार किया जाना चाहिए कि क्या जब 31 जुलाई को शुभमन गिल द ओवल में टॉस के लिए उतरेंगे तो क्या ये बात कहेंगे कि अभिमन्यु ईश्वरन अपना डेब्यू करने जा रहे हैं या फिर अभिमन्यु इा इंतजार और भी लंबा होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *