WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778560628', '54.39.0.41')

भूकंप के झटकों से थर्राई इन दो देशों की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता - Somanshu News

भूकंप के झटकों से थर्राई इन दो देशों की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

भूकंप के झटकों से थर्राई इन दो देशों की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

अलास्का और ताजिकिस्तान दोनों देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि ताजिकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। सोमवार को अलास्का में भारतीय समयानुसार, सुबह 03:58:02 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ( NCS) के अनुसार, भूकंप की गहराई 48 किमी थी। इसका केंद्र 54.99 उत्तरी अक्षांश और 159.98 पश्चिमी देशांतर पर अलास्का प्रायद्वीप में स्थित था।

इससे पहले 17 जुलाई को भी अलास्का में रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया था। यह भूकंप भारतीय समयानुसार, सुबह 02:07:42 बजे आया था और इसकी गहराई 36 किमी थी। इसका केंद्र 54.91 उत्तरी अक्षांश और 160.56 पश्चिमी देशांतर पर अलास्का प्रायद्वीप में स्थित था। यूएस सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में आए भूकंप के बाद अलास्का के तटीय हिस्सों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *