WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781162334', '198.244.242.172')

कोल लेवी घोटाला: EOW- ACB ने लंबे समय से फरार आरोपी नवनीत तिवारी को किया गिरफ्तार - Somanshu News

कोल लेवी घोटाला: EOW- ACB ने लंबे समय से फरार आरोपी नवनीत तिवारी को किया गिरफ्तार

कोल लेवी घोटाला: EOW- ACB ने लंबे समय से फरार आरोपी नवनीत तिवारी को किया गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोल लेवी घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवनीत तिवारी को ईओडब्ल्यू- एसीबी ने गिरफ्तार किया है। पिछले कई महीने से ईओडब्ल्यू आरोपी की तलाश कर रही थी।

जांच एजेंसी ने फरार आरोपी नवनीत तिवारी को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो में विवेचनाधीन अपराध कमांक 03/2024 धारा 7, 7 ए एवं 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 एवं 420, 120बी, 384, 467, 468, 471 भा.द.वि. में अवैध कोल लेवी की वसूली की योजना, वसूली करना से लेकर अवैध धनराशि का निवेश मे संलिप्त आरोपी नवनीत तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।

कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट
आरोपी वर्ष 2022 मे ईडी रेड के बाद से लगातार फरार चल रहा था। प्रकरण मे आरोपी के विरूद्ध न्यायालय से पूर्व मे स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। आरोपी नवनीत तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर विस्तार से पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *