WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785062549', '178.238.237.185')

बेमेतरा में राहगीर की मौत, कार ने रौंदा - Somanshu News

बेमेतरा में राहगीर की मौत, कार ने रौंदा

बेमेतरा में राहगीर की मौत, कार ने रौंदा

बेमेतरा :  बेमेतरा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी की अनुसार, यह हादसा साजा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में हुई है।

यहां कार ने 3 राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस हादसे के बाद घायलों और मृतक के परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया है। थाने में हंगामा करते हुए लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *