WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781155373', '198.244.168.21')

पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों का अपराध समीक्षा आहूत बैठक लिया गया - Somanshu News

पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों का अपराध समीक्षा आहूत बैठक लिया गया

पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों का अपराध समीक्षा आहूत बैठक लिया गया

जांजगीर-चाम्पा  :  पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों का अपराध समीक्षा आहूत बैठक लिया गया मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को बिन्दुवार आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

1. अपराध समीक्षा मिटिंग के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों एवं महिला संबधी अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
2. थाना में लंबित अपराध/चालान, शिकायत, मर्ग का त्वरित निराकरण कर निकाल करना सुनिश्चित् करें।
3. थाना चौकी क्षेत्र में यदि अवैध शराब/गांजा के बिक्री की सूचना मिलती है तो आरोपियों के विरूद्व त्वरित विधिसम्मत कार्यवाही करना सुनिश्चित् करें।
4. थाना/चौकी क्षेत्रों में शांति ब्यवस्था बनायें रखने हेतु अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
5. थाना/चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक रात्रि गस्त में ड्यूटी लगाना सुनिश्चित् करें।
6. अधिक से अधिक लंबित स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली हेतु हर संभव प्रयास कर तामिली/अदम तामिली की जानकारी से माननीय न्यायालय को अवगत कराना सुनिश्चित् करें।
7. थाना/चौकी क्षेत्र में निवासरत् पूर्व में चोरी/डकैती/लूट के प्रकरण में जो गिरफ्तार हुए हो, वर्तमान में जेल से रिहा हो चुके हो उनके ऊपर निगरानी रखे साथ ही उनसे समय-समय पर पूछताछ किया जावें।
8. अपराधिक/मर्ग प्रकरणों में अभी तक FSL रिपोर्ट प्राप्त नही हुआ है संबंधित रासायनिक विधि विज्ञान प्रयोग शाला को पत्राचार कर रिपोर्ट प्राप्त कर विधिसंमत निराकरण करने निर्देशित किया गया।
9. चोरी, लूट, डकैती नकबजनी एवं मारपीट, गुंडागर्दी में शामिल आरोपियों का नए निगरानी/गुंडा फाइल में नाम शामिल करे।
10. पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम कम से कम करे (थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत यदि दुर्घटना होने की सूचना मिलती है तो तत्काल घटना स्थल पहुंचकर विधिसम्मत कार्यवाही करें।)
11. जिले में अवैध अप्रवासियों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए, सतत निगाह रखी जावे। उपरोक्त मिटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, DSP जितेंद्र खूंटे, CSP श्रीमति कविता ठाकुर, SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, SDOP प्रदीप कुमार सोरी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *