WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781963676', '51.195.183.120')

जांजगीर में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद; बिना रायल्टी कर रहे रेत खनन, प्रशासन और खनिज विभाग मौन - Somanshu News

जांजगीर में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद; बिना रायल्टी कर रहे रेत खनन, प्रशासन और खनिज विभाग मौन

जांजगीर में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद; बिना रायल्टी कर रहे रेत खनन, प्रशासन और खनिज विभाग मौन

जांजगीर चांपा : जिले के रेत घाटों में नदी का सीना छलनी करते हुए रेत माफिया दिन रात अवैध उत्खनन कर रहे है। बिना ठेका हुए वर्षों से खुलेआम रेत का खनन किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन और खनिज विभाग कार्रवाई नहीं की जा रही।

बता दें जिले के हसदेव, नदियों के रेत घाटों से रेत खनन पर खनिज विभाग लगाम नहीं लगा पा रही है। जिले के मात्र 5 रेत घाटों को ठेका में दिया गया है। लेकिन क्षेत्र के बिना ठेका वाले रेत घाटों में दिन व रात धड़ल्ले से माफियाओं के द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। केरा कछार, नवागांव सहित क्षेत्र के रेत घाटों से अवैध उत्खनन जारी है। नदियों का सीना चीरकर सालभर तक रेत माफिया बिना रायल्टी के रेत खनन कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुके हैं और यह खेल लगातार जारी है। रेत माफिया जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भारी पड़ रहे हैं। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई केवल दिखावे के लिए की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *