WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784443456', '198.244.240.54')

अंतराज्यीय वाहन चोर पुलिस के गिरफ्त में, चोरी के 5 मोटर सायकल सहित नगदी बरामद - Somanshu News

अंतराज्यीय वाहन चोर पुलिस के गिरफ्त में, चोरी के 5 मोटर सायकल सहित नगदी बरामद

अंतराज्यीय वाहन चोर पुलिस के गिरफ्त में, चोरी के 5 मोटर सायकल सहित नगदी बरामद

मोहला :  थाना औंधी में आवेदन प्राप्त हुआ कि अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम मोरचुल से मोटर साइकिल चोरी किया गया है। उक्त आवेदन पर अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 303 (2), 318 (4), 338, 336 (3) के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।आरोपी पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी यशपाल सिंह के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी औंधी सतीश साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा लगातार संदिग्ध आरोपी की पतासाजी हेतु थाना से लगे सरहदी क्षेत्र सांवरगांव, पंखाजूर, येनगांव, मुरूमगांव में पता तलाश किया गया तथा मुखबीर तैनाथ किये गये थे। दिनांक 28.05.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गजामेड़ी थाना सांवरगांव (महाराष्ट्र) का विनय प्रकाश नाम का व्यक्ति एक मोटर सायकल को बेचने के फिराक में ग्राम आलकन्हार में घूम रहा है। मुखबीर सूचना पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया, उसका नाम पुछने पर अपना नाम विनय प्रकाश होना बताये, जिसके बाद पूछताछ करने हेतु विनय प्रकाश को उसके साथ बरामद मोटर सायकल को थाना औंधी लेकर आये।

उक्त आरोपी से गवाहो के समक्ष पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जिसमें आरोपी के द्वारा बताया गया स कि ग्राम मोरचुल बाजार में मोटर सायकल चोरी करने के अलावा मोहला से डिलक्स मोटर सायकल, अं. चौकी से होंडा साईन मोटर सायकल, मानपुर से होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल तथा रांगी महाराष्ट्र से होण्डा साईन मोटर सायकल को चोरी कर सभी गाड़ियों का ओरिजनल नंबर प्लेट को बदलकर नया नंबर प्लेट तैयार कर कम्प्यूटर के माध्यम से उसके द्वारा तैयार किया गया। नंबर प्लेट के आधार पर नया आरसी कार्ड तैयार किया जाता है। अन्य मोटर सायकल एवं प्रिंटर, लैपटॉप को अपने घर में छुपाकर रखना बताने पर पुलिस स्टाफ के द्वारा आरोपी के साथ जाकर कुल 5 मोटर सायकल जिसकी कीमत लगभग 1,80,000 रूपये तथा प्रिंटर, लैपटॉप जिसकी कीमत लगभग 35,000 रूपये, 1 नग मोबाईल जिसकी कीमत लगभग 8000 रूपये तथा नगदी 27,000 रू नगदी रकम उसके घर ग्राम गजामेड़ी थाना सावरगांव में जप्त किया गया।

आरोपी विनय प्रकाश कुजूर पिता धरमू कुजूर, उम्र-30 साल, ग्राम-गजामेडी, थाना-सावरगांव, महाराष्ट्र के खिलाफ पर्याप्त अपराध धारा का साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को दिनांक 29.05.2025 को गिरफ्तार किया गया है। अपराध अजमानतीय होने से आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *