WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780764624', '51.195.244.186')

त्वचा के लिए ही नहीं बालों के लिए वरदान है मुल्तानी मिट्टी, बनाएं ये आसान हेयर पैक - Somanshu News

त्वचा के लिए ही नहीं बालों के लिए वरदान है मुल्तानी मिट्टी, बनाएं ये आसान हेयर पैक

त्वचा के लिए ही नहीं बालों के लिए वरदान है मुल्तानी मिट्टी, बनाएं ये आसान हेयर पैक

मुल्तानी मिट्टी का नाम सुनते ही सबसे पहले जो बात दिमाग में आती है वो है चेहरे और त्वचा की देखभाल, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह जादुई मिट्टी बालों के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है? मुल्तानी मिट्टी बालों को प्राकृतिक रूप से साफ करने, स्कैल्प से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने और बालों को रेशमी और चमकदार बनाने में मदद करती है।

यह मिट्टी बालों की जड़ों को ठंडक पहुंचाती है, रूसी और खुजली से राहत दिलाती है और बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके साथ ही इस हेयर पैक को लगाने से बालों में चमक आती है और वे टूटने या झड़ने से भी बचते हैं। अगर आपने अभी तक बालों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आइए जानते हैं 5 तरीके जिनसे आप अपने बालों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का हेयर मास्क मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण बालों की जड़ों को ठंडक पहुंचाता है और स्कैल्प से अशुद्धियाँ दूर करता है। यह पैक बालों को प्राकृतिक चमक देता है और रूसी से भी छुटकारा दिलाता है। आप इस हेयर पैक को हफ्ते में एक बार ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 3-4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं, फिर 20-30 मिनट बाद धो लें।

मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा और नींबू का रस

ये तीनों तत्व मिलकर स्कैल्प को डिटॉक्स करते हैं, खुजली और रूसी को कम करते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। नींबू बालों से चिपचिपाहट दूर करता है और एलोवेरा बालों को नमी देता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर हेयर पैक बनाएं। 30 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और दही

दही बालों को गहराई से पोषण देती है और मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प को साफ करती है। यह पैक रूखे और बेजान बालों को रेशमी और मुलायम बनाता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2-3 चम्मच ताजा दही मिलाकर अच्छे से फेंट लें और बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। 25-30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और पानी

अगर आपके पास समय की कमी है तो सिर्फ मुल्तानी मिट्टी और पानी का पैक भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बालों से तेल, गंदगी और बदबू को दूर करके उन्हें हल्का और साफ बनाता है। इसे बनाने के लिए: 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

मुल्तानी मिट्टी, काली मिर्च पाउडर और दही

काली मिर्च स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाती है, जिससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। दही बालों को मुलायम बनाता है और मुल्तानी मिट्टी गहराई से सफाई करती है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर और 2 चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों पर 20-25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *