WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788141200', '216.73.216.45')

युवती को रेप की धमकी, जमानत पर छूटे तीन बदमाशों पर आरोप - Somanshu News

युवती को रेप की धमकी, जमानत पर छूटे तीन बदमाशों पर आरोप

युवती को रेप की धमकी, जमानत पर छूटे तीन बदमाशों पर आरोप

रायपुर : जमानत पर छूटे तीन बदमाश युवती को रेप करने की धमकी दे रहे है, धमकी मिलने से डरी युवती ने वीडियो जारी किया है, जिसमें पुरे घटनाक्रम का जिक्र भी किया है, बता दें कि युवती न्यू सुंदर नगर की रहने वाली है, जो अपना नाम पूनम निहाल बता रही है।

मोहल्ले के ही जय नायक, देवानंद नायक और उसके पिता ने दबंगई करते पूनम निहाल के घर को आग के हवाले कर दिया था, जिसकी शिकायत न्यू राजेंद्र नगर थाने में की गई थी, जिस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ देर में तीनों आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दिया। अब तीनों आरोपी पूनम निहाल को रेप करने की धमकी दे रहे है, इतना ही नहीं पूनम निहाल का बाल पकड़कर मारपीट भी किए।

घर को जलाया

जय नायक, देवानंद नायक और उसके पिता द्वारा किए गए आगजनी में पूनम निहाल का घर पूरा जलकर खाक हो गया है, पीड़िता ने पुलिस वालों पर ठीक से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है, इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद वारदात स्थल में एक पुलिसवाले भी नहीं पहुंचे।

टीआई पर गंभीर आरोप – पूनम निहाल को धमकी देते तीनों आरोपियों ने कहा, टीआई को हम पैसे देते है, हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यह लड़की दुर्गा नगर निवासी अरविंद दीक्षित वार्ड में रहती है। इस लड़की के घर को कुछ लड़कों ने जलाया है जिसकी शिकायत यह राजेंद्र नगर थाने में करने गई थी राजेंद्र नगर के अधिकारी और पुलिस कर्मचारियों द्वारा इस भगा दिया गया। नशे का सामान सप्लाई और लड़की सप्लाई करने वाले लोगों का नाम संजू, रवि गुप्ता , और कृष्णा , विजय झरिया बताया जा रहा है, जो दुर्गा नगर का सरगना और कुख्यात अपराधी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *