WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780799851', '216.73.217.55')

जीवन में चाहते हैं सभी सुखों की प्राप्ति, तो शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें - Somanshu News

जीवन में चाहते हैं सभी सुखों की प्राप्ति, तो शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें

जीवन में चाहते हैं सभी सुखों की प्राप्ति, तो शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का अधिक महत्व है। इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत 27 मार्च को किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा संध्याकाल में करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक प्रदोष व्रत करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी तरह के भय से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा दान करने का भी विशेष महत्व है।अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर शिवलिंग का विशेष चीजों के द्वारा अभिषेक करें। साथ ही सुख-शांति की कामना करें। इससे साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी?

प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 27 मार्च को देर रात को 01 बजकर 42 मिनट होगी। वहीं, तिथि का समापन 27 मार्च को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगा। इस प्रकार 27 मार्च को प्रदोष व्रत किया जाएगा।
शिवलिंग पर अर्पित करें चीजें
भगवान शिव को धतूरा प्रिय है। ऐसे में आप प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान शिवलिंग पर धतूरा जरूर अर्पित करें। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक की पूजा सफल होती है और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।
शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद चंदन का तिलक लगाएं। दीपक जलाकर आरती करें। मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही महदेव प्रसन्न होते हैं।जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर इत्र अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा शिवलिंग पर भांग और बेलपत्र भी अर्पित कर सकते हैं। इससे जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *