WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788299225', '216.73.216.194')

कम्युनिष्ट नेता डी राजा पहुंचे बस्तर : नक्सल मुक्ति अभियान पर उठाए सवाल, बोले-एनकाउंटर्स के बीच आदिवासियों को देनी होगी सुरक्षा - Somanshu News

कम्युनिष्ट नेता डी राजा पहुंचे बस्तर : नक्सल मुक्ति अभियान पर उठाए सवाल, बोले-एनकाउंटर्स के बीच आदिवासियों को देनी होगी सुरक्षा

कम्युनिष्ट नेता डी राजा पहुंचे बस्तर : नक्सल मुक्ति अभियान पर उठाए सवाल, बोले-एनकाउंटर्स के बीच आदिवासियों को देनी होगी सुरक्षा

गदलपुर : देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 बस्तर को नक्सल मुक्त करने का ऐलान किया है। इसी बीच सोमवार को जगदलपुर पहुंचे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा पार्टी के सदस्य लक्ष्मण झाड़ी ने एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि, गृह मंत्री अमित शाह 2026 में किसे मुक्त करना चाहते हैं? कांग्रेस मुक्त भारत, नक्सल मुक्त भारत और अब ये कहेंगे कम्युनिस्ट मुक्त भारत ये कैसी राजनीति है।

उन्होंने आगे कहा कि, बस्तर में हो रहे एनकाउंटर से आदिवासियों को सुरक्षा देना होगा। जल, जंगल और जमीन में आदिवासियों का ही हक है। ऐसे में उनके हक को छीनने का काम भाजपा कर रही है। बस्तर में हो रहे नक्सल एनकाउंटर पर पार्लियामेंट में सवाल को उठाया जाएगा। छतीसगढ़ और बस्तर में नक्सल एनकाउंटर के नाम पर कितने निर्दोष आदिवासी मारे गए, इसकी भी जांच की मांग कम्युनिस्ट पार्टी करेगी।

बजट में किसानों को कोई राहत नहीं दी गई

डी राजा ने आगे कहा कि, बजट में किसानों को कोई राहत नहीं दी गई है। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ और आदिवासियों और किसानों की हक की लडाई लड़नें के लिए कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा खड़ी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *