WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784759382', '216.73.216.25')

सोशल मीडिया पोस्ट से भोपाल में बवाल : बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का तीखा बयान, बोले- हिन्दू काफिर नहीं... - Somanshu News

सोशल मीडिया पोस्ट से भोपाल में बवाल : बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का तीखा बयान, बोले- हिन्दू काफिर नहीं…

सोशल मीडिया पोस्ट से भोपाल में बवाल : बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का तीखा बयान, बोले- हिन्दू काफिर नहीं…

भोपाल :  मुस्लिम धर्म के पवित्र महीने रमज़ान की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने भोपाल में बवाल मचा दिया है। इस पर हुजूर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, हिन्दू काफिर नहीं… शेर हैं।

क्या बोले रामेश्वर शर्मा

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, हिंदी काफिर नहीं है और न ही हिन्दू कभी काफिर हो सकता है। तम्हारी कल्पनाओं में जो काफिर है वो बदतमीजियां बंद कर दो। हिन्दू शेर हैं और ये अपना बदला लेना जानता है।

उन्होंने आगे कहा कि, यह ध्यान रखिये हम शांति से चींटी को भी दाना डालते हैं और सांप को भी दूध पिलाते हैं, लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो कान्हा उसी सांप पर आकर नाच करते हैं। इसलिए ध्यान रखा यह राम-कृष्ण और गुरुनानक जी की भूमि है, इसको चुनौती मत देना। शांति रहो, खूब जमाजें पढों। चुनौती देंगे तो मुसीबत में आओगे।

ये है मामला

दरअसल, रमज़ान के मौके पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में मुसलामानों से रमज़ान में गैर मुसलामानों से कुछ भी खरीदने के लिए मनाही की जा रही है। इसको लेकर बाकायदा सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर साझा की जा रही है। वायरल पोस्ट में लिखा है कि, “हिंद के सभी मुस्लिम भाई बहन को Ramadan Mubarak बस आप सभी करोडों मुस्लिम भाई बहन से इतनी ही गुजारिश करनी है की इफ्तार का सामान सिर्फ और सिर्फ अपने मुस्लिम भाई से ख़रीदें किसी हिंदू के दुकान या ठेले से गलती से भी इफ्तार का सामान न ख़रीदे। यह लोग आपको कुछ भी खिला सकते है नफरत मे।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *