WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784662063', '216.73.216.43')

नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत - Somanshu News

नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत

नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत

जांजगीर-चांपा : जिले के बलौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जाटा-बहेराडीह में नवनिर्वाचित महिला सरपंच भगवती मरकाम की आकस्मिक मृत्यु हो गई। रविवार 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में भगवती मरकाम सरपंच निर्वाचित हुई थी। सोमवार 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे बहेराडीह गांव में उनकी विजय रैली निकाली गई।

रैली के दौरान गांव में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। महिलाओं ने आरती और श्रीफल भेंट कर उनका अभिवादन किया। रैली के बाद देर रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार 26 फरवरी को शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *