WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784464977', '198.244.242.30')

राजिम कुंभ कल्प मेला : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने की महानदी महाआरती, प्रदेश के लिए की सुख-समृद्धि की कामना - Somanshu News

राजिम कुंभ कल्प मेला : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने की महानदी महाआरती, प्रदेश के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

राजिम कुंभ कल्प मेला : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने की महानदी महाआरती, प्रदेश के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

राजिम :  राजिम कुंभ कल्प मेले के 11वें दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय मेले में पहुंचीं और महानदी महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जबलपुर से आईं साध्वी प्रज्ञा भारती और ग्यारह पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ यह महाआरती संपन्न हुई।

संत-महात्माओं के साथ भक्तिमय माहौल
श्रीमती साय सहित संत-महात्माओं ने पूरे विधि-विधान से आरती की। इस दौरान महानदी त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो उठा। शंख, कपूर और चवर के साथ महाआरती के प्रज्वलित होते ही पूरा मेला परिसर आध्यात्मिक आस्था से सराबोर हो गया।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, गूंजे जयघोष
इस पावन अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज, स्वामी प्रेमानंद गिरि, स्वामी नवल गिरी महाराज, स्वामी शैलेशानंद महाराज, संत गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार), रामबालक दास महाराज, स्वामी ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जय-जय श्री राम के जयकारों से आरती घाट गूंज उठा और भक्तिमय माहौल में यह दिव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *