WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784584728', '94.23.188.204')

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, टेंट से उठीं ऊंची लपटें, कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू - Somanshu News

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, टेंट से उठीं ऊंची लपटें, कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, टेंट से उठीं ऊंची लपटें, कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

प्रयागराज  : प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लगी है। इस बार हरिहरानंद के टेंट में आग लगी है। टेंट से ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दी हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है।

शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में लगी आग

महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लगी है। टेंट में आग की लपटे उठती हुई दिखाई दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने तुंरत ही आग पर काबू पाया। मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

आग लगने के कारणों का लगाया जा रहा पता

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। खाक चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेश चतुर्वेदी ने कहा कि ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक शिविर में आग लग गई है। हालांकि, अग्निशमनकर्मी आग बुझाने में लगे हैं और काफी हद तक उस पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *