WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784710895', '216.73.216.43')

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा - Somanshu News

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

सक्ति : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने अपने महापौर, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस में उथल-पुथल मची हुई है।

टिकट वितरण से नाराज नेता लगातार पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई नेता टिकट नहीं मिलने से इतने नाराज हो गए हैं कि, उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस नेताओं की नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने पद और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बेहद करीबी मानें जाते हैं। बताया जा रहा है कि, श्याम सुंदर अग्रवाल टिकट नहीं मिलने के बाद से पार्टी से नाराज चल रहे थे और अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। वहीं दिग्गज नेता के कांग्रेस से इस्तीफा देने से पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में कितना नुकसान होगा ये तो परिणाम वाले दिन ही सबको पता चलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *