WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786259973', '198.244.240.41')

राज्य युवा महोत्सव : प्रदेश के 33 जिलों से 3500 युवा कलाकार बिखेरेंगे जलवा, CM साय करेंगे युवाओं के साथ संवाद - Somanshu News

राज्य युवा महोत्सव : प्रदेश के 33 जिलों से 3500 युवा कलाकार बिखेरेंगे जलवा, CM साय करेंगे युवाओं के साथ संवाद

राज्य युवा महोत्सव : प्रदेश के 33 जिलों से 3500 युवा कलाकार बिखेरेंगे जलवा, CM साय करेंगे युवाओं के साथ संवाद

रायपुर :  राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 12 से 14 जनवरी तक राज्य युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि यह आयोजन राज्य की प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें प्रदेश के 33 जिलों से लगभग 3500 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे.

प्रतिभागियों के लिए आवासीय व्यवस्था

राज्य युवा महोत्सव में प्रतिभागियों के लिए आवासीय व्यवस्था रायपुर के विभिन्न होटलों और भवनों में की गई है. साथ ही भोजन और अन्य सुविधाओं का भी समुचित प्रबंध किया गया है. तीन दिवसीय आयोजन में युवाओं को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और परंपरा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा.

तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम

पहले दिन

राजधानी में तीन दिन तक हजारों कलाकार प्रस्तुति देंगे. पहले दिन 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में महोत्सव का उद्घाटन होगा. जिसके बाद मुख्यमंत्री साय युवाओं के साथ संवाद करेंगे. श्रीराम मंदिर निर्माण पर आधारित नाटक “मैं अयोध्या हूं” की प्रस्तुति होगी. इसके अलावा एक दशक में भारत के विकास की कहानी को दर्शाता लेजर शो होगा.

दूसरे दिन

महोत्सव के तीसरे दिन 13 जनवरी को ‘सुपर 30’ के प्रसिद्ध शिक्षक श्री आनंद कुमार युवाओं को प्रेरित करेंगे. वहीं दायरा बैंड “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” की प्रस्तुति देंगे.

तीसरे दिन

कार्यक्रम के अंतिम दिन राज्यपाल रमेन डेका, युवा महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे, जिसके बाद डॉ. कुमार विश्वास और अन्य कवियों के साथ “युवा कवि सम्मेलन” महोत्सव का समापन होगा.

इन पारंपरिक और आधुनिक विधाओं का प्रदर्शन

लोकनृत्य और लोकगीत
कहानी लेखन, चित्रकला, और कविता
विज्ञान मेला और हस्तशिल्प
टेक्सटाइल और कृषि उत्पाद
रॉक बैंड प्रदर्शन
राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के माध्यम से बड़े मंच पर कलाकारों को अपने कला के प्रदर्शन का मौका मिलेगा. यह मंच छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और युवाओं की अद्वितीय प्रतिभा को प्रदर्शित करने के साथ युवाओं को प्रेरित करेगा.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *