WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783711458', '216.73.216.138')

रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर, जानिए क्या है मामला? - Somanshu News

रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर, जानिए क्या है मामला?

रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर, जानिए क्या है मामला?

 रायबरेली  : संसद में हुए बवाल की आंच अब रायबरेली जनपद तक पहुंच गई है। प्रकरण पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से जनपद के कई स्थानों पर विपक्ष के नेता और जिले के सांसद राहुल गांधी के विरोध में चुरुवा बार्डर से लेकर शहर तक कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। ज‍िसमें ल‍िखा गया है क‍ि ‘रायबरेली आज शर्मिंदा है’।इससे राजनैतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पोस्टर के जरिए कई सवाल पूछे गए हैं। मुखर विरोध कर रहे विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी ने विपक्ष के नेता को उनके संसदीय क्षेत्र में घेरने की तैयारी की है। फिलहाल, इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस में तनातनी का माहौल बन गया है।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिंह की ओर से लगाए गए पोस्टरो में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ खूब जमकर तंज कसा गया है। पोस्टर में राहुल की विचार धारा को लेकर तमाम सवाल खड़े किए गए हैं। जिनमें हिंदू दर्जी कन्हैयालाल से नफरत और मुस्लिम दर्जी से प्यार क्यों?, हिंदुओं को जाति में बांटने की साजिश क्यों?, जार्ज सोरोस से राहुल गांधी का क्या नाता है?, भारत विरोधियों से हमदर्दी क्यों?, संभल के दंगाइयों से प्यार लेकिन बहराइच पीड़ित रामगोपाल मिश्रा से दुश्मनी क्यों?, आतंकवादी अफजल गुरु से प्यार लेकिन राष्ट्रभक्त वीर सावरकर से नफरत क्यों? जैसे कई सवाल शामिल हैं।ज‍िले में अलग-अलग जगहों पर लगे पोस्टर में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिंह का नंबर ल‍िखा गया है। लेक‍िन जब नंबर पर बात करने की कोशिश की गई तो एक बार भी फोन नहीं उठा। इन पोस्टर्स में “रायबरेली आज शर्मिंदा है” के स्लोगन के साथ यह लिखा गया है कि क्या राहुल गांधी के संविधान में यही प्रावधान है।

शहरा भर में लगाए गए पोस्‍टर्स से आम जनता के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कई जगहों पर लोगों को चर्चा करते सुना गया। हालांकि कई स्थानों पर पोस्टर फाड़ने की बात भी बताई जा रही है। इसके अलावा इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने निंदा करते हुए भाजपाइयों की साजिश बताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्य मुद्दों को भटकाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है भाजपा हमेशा से मुद्दे से हटकर बात करती है।

कांग्रेसकर्ताओं की ओर से ये भी कहा गया है क‍ि भाजपा हमेशा झूठी कहानी सुनाती है। वहीं आपको बता दें क‍ि उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने भी भाजपा को बुरी तरह घेरा था। उन्‍होंने कहा था क‍ि भाजपा की कहानी में कोई सच्‍चाई नहीं होती। ये पार्टी स‍िर्फ कहानी सुनाने का काम करती है।

आपको बता दें क‍ि मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रहे रायबरेली से पहली बार राहुल गांधी सांसद बने हैं। यहां की जनता ने उन्हें बड़े लाड के साथ जीत दिलाई थी। इससे गांधी परिवार ही नहीं बल्कि कांग्रेसी नेता भी उत्साहित थे। उनके यहां से चुनाव लड़ने के बाद भी पोस्टर वार शुरू हो गया था। चुनाव होने के बाद वायनाड के पत्थर लगाने की बात भी सामने आई थी। जिसमें वायनाड की रायबरेली से दूरी दर्शाते हुए पत्थर लगाए गए थे। पत्थर लगने के बाद भी काफी दिनों तक चर्चाएं होती रही, लेकिन उसी के कुछ दिनों बाद आए परिणाम ने सबको चौंका दिया था।

इसके बाद अब एक बार फिर संसद में हुई गतिविधियों के बाद चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को चुरुवा बार्डर से लेकर शहर तक कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। इसमें राहुल गांधी से कई सवाल पूछ गए हैं। चर्चा यह भी है कि सांसद राहुल गांधी को उनके संसदीय क्षेत्र में घेरकर जनता के सामने जवाब देने के लिए मजबूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *