WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784445544', '52.167.144.192')

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा - Somanshu News

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा

मुंबई :  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। आज ही उनके नाम का ऐलान होगा। नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे।

शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजीत गुट) से एक-एक डिप्टी CM होंगे। अजित पवार NCP की ओर से और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी विधायक का नाम आगे कर सकते हैं।

विधानसभा का कार्यकाल आज यानी 26 नवंबर तक ही है। हालांकि, नए मुख्यमंत्री की शपथ की तारीख तय नहीं है। तब तक एकनाथ शिंदे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

शिंदे डिप्टी CM नहीं बनेंगे, किसी विधायक का नाम आगे बढ़ाएंगे

सूत्रों के मुताबिक, CM पद से इस्तीफा देने और नई सरकार बनने के बाद एकनाथ खुद डिप्टी CM का पद नहीं लेंगे। वे पार्टी के ही किसी विधायक का नाम आगे बढ़ाएंगे। सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जा सकती है, जिसके मुखिया एकनाथ शिंदे को बनाया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *