WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784772997', '216.73.216.25')

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल - Somanshu News

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गरियाबंद : अमलीपदार पुलिस ने 376(2) के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती का पिछले तीन महीने से शारीरिक शोषण किया। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता उड़ीसा रायघर की रहने वाली है, जो 15 मई को अपने मामा घर अमली पदर थाना क्षेत्र के कुईमाल गांव आई थी । वही मामा गांव के तुकाराम यादव नामक लड़के से उसका परिचय हुआ था । मोबाइल नंबर आदान प्रदान कर जान पहचान बढ़ने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब शादी करने के लिए बात रखा गया , तो अपने वादे से वह मुकर गया , इस पर युवती ने न्याय की गुहार लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाए और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) के तहत अपराधी ठहराते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में विश्वासघात और शोषण के मुद्दे को उजागर किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *