WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781440083', '142.44.220.128')

KTM बाइक के लिए युवक की उसके ही 3 दोस्तों ने कर दी हत्या - Somanshu News

KTM बाइक के लिए युवक की उसके ही 3 दोस्तों ने कर दी हत्या

KTM बाइक के लिए युवक की उसके ही 3 दोस्तों ने कर दी हत्या

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में KTM बाइक के लिए एक युवक की उसके ही 3 दोस्तों ने हत्या कर दी। पुलिस ने जब कब्र से खोदकर शव को बाहर निकाला तब खुलासा हुआ। पुलिस ने नाबालिग सहित 3 आरोपियों को पकड़ा है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

एडिशनल SP आकाश मरकाम ने बताया कि, घरघोड़ा के बिछीनारा निवासी टिकेश्वर लोधा (19) 15 अक्टूबर से लापता था। उसका शव 20 अक्टूबर को ग्राम बांजीखोल जाने वाले केंदाडोंगरी पहाड़ पर मिला। शुरुआती जांच में मामला हत्या का पाया गया।

शिनाख्त नहीं होने और सड़ जाने के कारण शव दफना दिया गया। परिजनों ने फोटो से पहचान की। जांच में पता चला कि, टिकेश्वर को आखिरी बार कंचनपुर निवासी नरेंद्र उर्फ बोनू के साथ देखा गया था। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन नरेंद्र नहीं मिला।

पुलिस को जानकारी मिली कि, 16 अक्टूबर को टिकेश्वर KTM बाइक लेकर निकला था। उसके साथ नरेन्द्र, सराईडीपा निवासी विजय चौहान और नाबालिग भी घूम रहे थे। 24 अक्टूबर को पुलिस ने विजय चौहान और नाबालिग को पकड़ा तो उन्होंने हत्या का राज खोल दिया।

नशे में बाइक हथियाने रची साजिश

इसके बाद पुलिस ने 25 अक्टूबर को नरेन्द्र को तराईमाल इलाके से गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि, 16 अक्टूबर को दोनों बाइक पर घूमने निकले थे। रास्ते में सराईडीपा से विजय और नाबालिग को भी मिल गए। तीनों ने बाइक लूटने की साजिश रची।

रोडोपाली होते हुए बांजीखोल जंगल गए। वहां चारों ने जमकर शराब पी। तब टिकेश्वर वहां लेट गया। उसी समय नरेन्द्र ने कहा कि उनके पास ऐसी बाइक नहीं है। तीनों बारी-बारी से उस बाइक का इस्तेमाल करेंगे। टिकेश्वर से लेटने के दौरान हत्या करने की सोची, लेकिन वो उठकर बैठ गया।

इसके बाद चारों घरघोड़ा के एक ढाबे पर गए। नाबालिग को वहां छोड़कर नरेंद्र और विजय बाइक पर पूरी रात घूमते रहे। सुबह होने पर वे फिर नाबालिग लड़के को अपने साथ ले गए। बाइक पर चारों बांजीखोल जंगल गए। वहां सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी और पहाड़ पर चढ़ने लगे।

इसी दौरान विजय ने जंगल में पड़े लकड़ी के डंडे से टिकेश्वर के सिर के पीछे वार करना शुरू कर दिया, फिर नरेंद्र ने अपने पास रखे चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। नाबालिग ने पत्थर और लात-घूंसों से उस पर हमला किया। इससे टिकश्वर की मौत हो गई।

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर नाबालिग, विजय चौहान और नरेन्द्र सारथी को रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना में इस्तेमाल लकड़ी, चाकू, पत्थर और केटीएम बाइक जब्त कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *