WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785098345', '216.73.216.52')

कर्तव्य के बलिबेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों की याद में पुलिस लाईन खोखरा भाँठा जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया - Somanshu News

कर्तव्य के बलिबेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों की याद में पुलिस लाईन खोखरा भाँठा जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया

कर्तव्य के बलिबेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों की याद में पुलिस लाईन खोखरा भाँठा जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया

जांजगीर-चाम्पा :   कर्तव्य की बलिबेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानो की याद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 21.10.24 को पुलिस लाईन खोखरा भाठा जांजगीर में *पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया* जिसमें जिला पुलिस जांजगीर / सक्ति एवं 11 वी. वाहिनी छ.स.बल पुटपुरा जांजगीर के जवानो के प्लाटूनों द्वारा संयुक्त रूप से परेड में सम्मिलित होकर शहीदो के सम्मान में सलामी देकर शोक शस्त्र एवं पुष्प अर्पित कर उन वीर शहीदों को श्रंद्वाजली अर्पित किया गया जिन्होने 01 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 के बीच देश की आंतरिक सुरक्षा में अपने कर्तब्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर शहीद हो गये है।

सर्व प्रथम श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर* द्वारा संपूर्ण भारत में 01 वर्ष में शहीद हुए कुल 216 पुलिस अधि/कर्म के नाम को पढ़कर सुनाया गया, पाल वियर्स द्वारा शहीदों की सूची शहीद स्मारक में रखने पश्चात् परेड द्वारा शहीदो को सलामी एवं शोक शस्त्र की कार्यवाही किया गया।

ज्ञात होगा कि 21 अक्टूबर 1959 को भारत एवं चीन की सीमा पर कर्तव्य का निर्वहन करते हुये सीआरपीएफ के 10 अधिकारी एवं जवानों द्वारा अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया गया जिसके स्मरण में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पुलिस स्मृति दिवस परेड समाप्ति पश्चात् श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिसअधीक्षक जांजगीर द्वारा जिला जांजगीर -चाम्पा एवं जिला सक्ति के शहीद प्रआर. श्री रामशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम सिवनी नैला, आरक्षक श्री रामकुमार कश्यप निवासी महंत थाना नवागढ़, प्रआर. श्री ललित खरसन निवासी जांजगीर, उपनिरी. श्री लोकेश टंडन निवासी रविदास चौक जांजगीर, आरक्षक श्री समय लाल कश्यप ग्राम पुछेली थाना बम्हनीडीह, उपनिरी. श्री रूद्रप्रताप सिंह निवासी सोनसरी थाना मुलमुला, उपनिरी. दीपक भारद्वाज निवासी पिहरीद थाना मालखरौदा, आर. श्री अजीत सिंह निवासी कंवरझार डभरा, आर. श्री मनोहर लाल चन्द्रा निवासी फरसवानी डभरा, आर. श्री मनोज कुमार बरेठ निवासी कुम्हारीकला थाना बाराद्वार, आर. कमलेश कुमार साहू निवासी हसौद है जिसमें से उपस्थिति परिजनो को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया एवं उनकी समस्याओं के संबंध में समक्ष में चर्चा किया गया। स्मृति दिवस परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार जोशी द्वारा किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, श्री गुलाब सिंह चंदेल जिला अध्यक्ष भाजपा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक सक्ति श्रीमती रमा पटेल, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय पैकरा एवं जिले के थाना /चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *